मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

14 मार्च 2011

यूपीःदसवीं तक उच्चीकृत होंगे 292 जूनियर हाईस्कूल

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत प्रदेश में 292 राजकीय जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत कर हाईस्कूल बनाया जाएगा। इसके अलावा 26 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी उच्चीकृत किया जाएगा। केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने आरएमएसए के तहत उप्र के लिए 2010-11 में 271.03 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर की है। इस धनराशि में केंद्र की हिस्सेदारी 203.27 करोड़ रुपये और राज्य का अंशदान 67.76 करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गई कार्ययोजना के तहत प्रदेश के 200 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को शैक्षिक दृष्टि से सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत 81 विद्यालयों में 278 अतिरिक्त क्लासरूम तथा 55 स्कूलों में उपकरणों समेत विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। वहीं 107 विद्यालयों में पुस्तकालयों तथा 156 में आर्ट/क्राफ्ट/कल्चर रूम बनाए जाएंगे। 54 विद्यालयों में शौचालय बनाए जाएंगे और 15 में पेयजल सुविधा विकसित की जाएगी। कार्ययोजना के तहत 817 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रति विद्यालय 50,000 रुपये की दर से वार्षिक स्कूल ग्रांट तथा 451 स्कूलों में मरम्मत कार्यों के लिए 25,000 रुपये की दर से धनराशि मंजूर की गई है। इसके अलावा 76,322 शिक्षकों को पांच दिन की ट्रेनिंग दिलाने के लिए भी पैसा मंजूर किया गया है(दैनिक जागरण,लखनऊ,14.3.11)।

1 टिप्पणी:

  1. 76,322 शिक्षकों को पांच दिन की ट्रेनिंग दिलाने के लिए भी पैसा मंजूर----यह काम कोई लाभ नहीं देता , बाकी ठीक है |

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।