राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्यापक ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2008 के गणित विषय का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है। परीक्षा 20 दिसंबर 2010 को आयोजित की गई थी।
आयोग ने साथ ही अस्थाई रूप से चयनित 1954 अभ्यर्थियों की वरीयता सूची भी जारी की है। आरपीएससी सचिव केके पाठक ने स्पष्ट किया है कि यह सूची पूरी तरह अनन्तिम है और पात्रता की जांच अभी नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को आयोग विस्तृत आवेदन पत्र भेजेगा।
ये आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन्हें 25 मार्च 11 तक आयोग कार्यालय में जमा करवाना होगा। इसके बाद पात्रता की जांच होगी और स्पष्ट सूची बनाई जाएगी। परिणाम आयोग की वेब साइट http://www.rpsc.gov.in/Results.htm पर है(दैनिक भास्कर,अजमेर,11.3.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।