मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 मार्च 2011

छत्तीसगढ़: खिलाड़ियों को मिलेंगे बोनस अंक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बोनस अंक देने की तैयारी कर रहा है। मंडल के इस प्रस्ताव को खिलाड़ियों ने अच्छी पहल माना है। उनका कहना है कि इससे खेल के प्रति अभिभावकों की सोच सकारात्मक होगी।

स्क्वैश खिलाड़ी शक्ति का कहना है कि खिलाड़ी सालभर प्रतियोगिताओं के लिए इधर-उधर जाते रहते हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल यदि खिलाड़ियों को बोनस अंक देने का प्रस्ताव रख रहा है तो यह बहुत ही सराहनीय पहल होगी।

जंपरोप खिलाड़ी शिखर क्षत्रिय कक्षा नौंवी के छात्र हैं और वे एशियन जंपरोप चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बोनस अंक देने के सवाल पर उन्होंने कहा, इससे हमारे जैसे छोटी उम्र के खिलाड़ियों को खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।हमारे पैरेंट्स को खेलने के साथ-साथ हमारी पढ़ई की भी चिंता रहती है।

केरल के बाद छत्तीसगढ़ बनेगा दूसरा राज्य :

खिलाड़ियों को बोनस अंक देने का प्रावधान वर्तमान में केवल केरल में है। राज्य में यदि यह लागू किया जाता है तो यह देश का दूसरा राज्य होगा।


ऐसे मिलेंगे अंक : 
मंडल ने जो प्रस्ताव तैयार किया है उसके अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने वाले खिलाड़ी को 5 अंक और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले को 10 अंक देने का प्रावधान किया गया है।

"माध्यमिक शिक्षा मंडल का यह कदम काबिल-ए-तारीफ है। इससे खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी नजरिए में भी बदलाव आएगा।"

राजेंद्र डेकोटे, वरिष्ठ खेल अधिकारी(दैनिक भास्कर,रायपुर,11.3.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।