मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 मार्च 2011

पटना विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग में दाखिला रूका

पटना विश्वविद्यालय के दूर स्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) में एमए में दाखिला नहीं होगा। पहली बार डीडीई में जीरो सेशन हुआ है । एमए में दाखिला कराने के लिए सैकड़ों छात्र प्रत्येक दिन चक्कर लगा रहे थे। कोई अधिकारी छात्रों को स्पष्ट जबाव नहीं दे रहा था। दरअसल डीडीई को मान्यता देने वाली संस्था डिस्टेंस एजुकेशन कॉउंसिल (डेक ) से एमए के नए सत्र को मान्यता प्राप्त नहीं है। इससे दाखिले पर ब्रेक लग गया है । डीडीई में दाखिला समाजशास्त्र और इतिहास विभाग में एमए में होता है । दोनों कोर्सों में हजार से ज्यादा छात्रों का होते हैं। इसके पहले भी बीए कोर्स में दाखिले पर ब्रेक लगा था। 2008 में भी डीडीई की मान्यता पर प्रश्न चिह्न लगा था। इसके बाद डेक से मंजूरी लेनी पड़ी थी। अभी वर्तमान में डीडीई को डेक से 2011 तक मान्यता प्राप्त है । आगे के लिए बाद में मान्यता ली जाएगी। हर एक साल पर मान्यता बरकरार रखने के लिए मंजूरी लेनी पड़ती है । ऐसी स्थिति में डीडीई में पढ़ाई करने वाले छात्रों का हाल बुरा है । मिली जानकारी के डेक डायरेक्टर इग्नू के नियमों के अनुसार कोर्स चलाने का दबाव बना रहे थे जबकि बिहार के विश्वविद्यालय अपने सिलेबस के आधार पर कोर्स चलाते हैं । इस बाबत संस्थान के निदेशक डा.
प्रशांत दत्ता ने बताया कि नए सत्र में जून-जुलाई में मान्यता होने के बाद छात्रों का दाखिला लिया जाएगा(अभिषेक कुमार,हिंदुस्तान,पटना,4.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।