मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 मार्च 2011

मध्यप्रदेशःविदेशी छात्रों को अंग्रेजी सिखाएगा मेनिट

मौलाना आजाद प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) विदेशी छात्रों को अंग्रेजी के साथ पढ़ाई करने के गुर सिखाएगा। संस्थान में लंबे समय से एनआरआई छात्रों कब्जा रहा है। इनमें कुछ छात्र शैक्षणिक स्तर पर कमजोर रहता है और ये मेनिट प्रशासन के लिए चिंता का विषय रहते हैं। संस्थान ने एनआरआई और कमजोर छात्रों को पढ़ाई में अव्वल बनाने अतिरिक्त कक्षाओं व अन्य प्रोग्राम का इंतजाम किया है। हाल में प्लेसमेंट ने संस्थान के छात्रों की काबिलियत की पोल खोल दी थी। शैक्षणिक स्तर से कमजोर छात्रों को कंपनियों ने नौकरी देने से इंकार कर दिया। जिन छात्रों का प्लेसमेंट नहीं हो सका उनमें एनआरआई तथा पढ़ाई में कमजोर छात्र हैं। संस्थान ने इन छात्रों को अव्वल की कतार में खड़ा करने अंग्रेजी की अतिरिक्त कक्षाओं के साथ व्यक्तिव विकास कराने कुछ प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार की है। संस्थान में वर्तमान सत्र के सवा सौ छात्र और एनआरआई छात्रों का एसजीपी बहुत कम है। इन छात्रों की अंग्रेजी व व्यक्तित्व विकास की अतिरिक्त क्लास लगेगी। शाम साढ़े चार बजे से लगने वाली इस क्लास में छात्रों की संख्या बढ़ाने संस्थान ने पांच छात्रों की टीम तैयार करने का निर्णय लिया है। जो द्वितीय, तृतीय और चौथे वर्ष में अध्ययन करने वाले कमजोर छात्रों की तलाश करेगी। 

अब लगेगा सेट का फिल्टर : 
मेनिट के प्रभारी निदेशक आरपी सिंह का कहना है कि चयन परीक्षा से फिल्टर लग गया है। पूर्व में हुए प्रवेशित छात्रों का शैक्षणिक स्तर काफी कमजोर है। इन छात्रों को योग्य बनाने अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। हालांकि एनआरआई छात्रों का अभी तक सीधे प्रवेश होता था, पर सेट से निकलने के बाद ही एनआरआई छात्र प्रवेश ले सकेंगे(दैनिक जागरण,भोपाल,10.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।