मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

14 मार्च 2011

रोजगार बाजार में बहार

रोजगार के बाजार में बहार आने की संभावना के बीच भारत में कंपनियों ने अगले तीन महीने के दौरान व्यापक स्तर पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना बनाई है जिसमें विनिर्माण क्षेत्र में सबसे अधिक नौकरिया दिए जाने की संभावना है। मानव संसाधन क्षेत्र की फर्म मैनपावर के रोजगार परिदृश्य सर्वेक्षण में पाया गया कि भारत में कंपनियों ने २०११ की दूसरी तिमाही में बड़ी संख्या में नियुक्तिया करने की इच्छा जाहिर की है। जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट में भारत का शुद्ध रोजगार परिदृश्य का सूचकाक अप्रैल-जून के लिए ब़ढ़कर ५१ प्रतिशत पर पहुंच गया जो जनवरी-मार्च के लिए महज ४३ प्रतिशत था। मैनपावर ने कहा कि भारत में विनिर्माण, वित्त, बीमा, रियल एस्टेट, लोक प्रशासन और शिक्षा एवं थोक और खुदरा व्यापार क्षेत्र में कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना बनाई है। इसमें विनिर्माण क्षेत्र में सबसे अधिक नियुक्तियां किए जाने के आसार हैं क्योंकि इस क्षेत्र में नियुक्तियों का परिदृश्य सबसे अधिक ५६ प्रतिशत पाया गया। इसके बाद वित्त, बीमा और रियल एस्टेट में नियुक्तियां किए जाने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए परिदृश्य ५५ प्रतिशत रहा। मैनपावर इंडिया के प्रमुख (बिक्री एवं मार्केटिंग) नम्र किशोर ने बताया कि वर्ष २००५ में जब से हमने सर्वेक्षण शुरू किया तब से अब तक यह सबसे अधिक रोजगार का अनुमान है।
बाजार में मजबूती को देखते हुए देश में पिछले माह नियुक्ति प्रक्रिया की रफ्तार में भी तेजी दर्ज की गई। मॉनस्टर डॉट कॉम के मुताबिक, नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी खासतौर पर रिटेल क्षेत्र में दर्ज की गई। जॉब पोर्टल के मुताबिक, घरेलू बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए रिटेल में नौकरियां की संभावनाएं प्रबल हो गईं। मॉनस्टर के मासिक नौकरियों की मांग का समूचकांक पिछले माह के ११३ से बढ़कर ११६ पर पहुंच गया।
(नई दुनिया,दिल्ली,14.3.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।