मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

14 मार्च 2011

उत्तराखंडःउप-प्रधानाचार्य पद पर पीईएस के माध्यम से भर्ती की मांग

लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ता वेलफेयर सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक गणोश जोशी से मिला। उन्होंने उपप्रधानाचार्य/वरिष्ठ प्रवक्ता डायट के पद पर नियुक्ति पीसीएस के बजाए पीईएस के माध्यम से करने की मांग की। विधायक श्री जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी जिससे यहां के युवाओं को ही अवसर मिले। प्रनिधिमंडल ने श्री जोशी से कहा कि यदि पीसीएस के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी तो इससे प्रदेश के युवाओं को पूरा-पूरा अवसर नहीं मिल पाएगा। उन्होंने उप प्रधानाचार्य पदों पर शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को किसी भी प्रकार के अनुभव व बीएड की अनिवार्यता न रखे जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग की कि प्रवक्ता पद पर तीन वर्ष तथा एलटी में पांच वर्ष कार्य करने वाले शिक्षकों को वरीयता दी जाए तथा आयु सीमा 45 वर्ष की जाए। जबकि वरिष्ठ प्रवक्ता डायट के लिए बीएड की अनिवार्यता विभाग द्वारा पूर्व में ही है। ऐसे में पीसीएस से उक्त पदों पर नियुक्ति किया जाना शैक्षिक योग्यता के अनुरूप न होना त्रुटिसंगत है। उन्होंने कहा कि यदि पीईएस के माध्यम से भर्ती की जाएगी तो उनके स्थान पर रिक्त होने वाले पदों पर प्रशिक्षित बेरोजगारों को लाभ मिलेगा(राष्ट्रीयसहारा,देहरादून,14.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।