मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

14 मार्च 2011

ऑनलाइन होंगे सीबीएसई के प्रमाणपत्र

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। सीबीएसई ने अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन मुहैया कराने की योजना बनाई है। इस योजना से विद्यार्थियों को यह फायदा होगा कि उन्हें उनके सर्टिफिकेट महज 24 घंटे में मिल सकेंगे। यही नहीं विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट खो जाने के डर से भी मुक्ति मिल सकेगी। सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई अगले शैक्षिक सत्र से इस बाबत एक पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू करने वाला है। बता दें कि अब तक शैक्षिक प्रमाण पत्र बनने में कागजी कार्रवाई में कम से कम तीन से चार महीने समय लग जाता है। लेकिन प्रमाण पत्रों का डिजिटाइजेशन हो जाने से विद्यार्थियों का वक्त बच सकेगा। अगर सीबीएसई की यह योजना लागू हुई तो विद्यार्थी महज 24 घंटे में अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन के एक अधिकारी के मुताबिक ऑनलाइन सर्टिफिकेट की योजना में विद्यार्थियों का अंकपत्र, प्रतिशत, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, आदि को शामिल करने पर विचार जारी है। इसके जरिए सीबीएसई के फर्जी दस्तावेज बनाने की घटनाओं पर भी रोक लग सकेगी क्योंकि विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन ही वेरीफाई किया जा सकेगा। सीबीएसई की इस योजना से विद्यार्थियों व अफसरों व बाबुओं का बहुत सा कागजी काम कम हो जाएगा। बहुत से विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट गुम हो जाने की शिकायतों का निस्तारण भी आसान हो सकेगा क्योंकि वह उसे खुद आन लाइन दोबारा पा सकेगा(राष्ट्रीय सहारा,देहरादून,14.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।