मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

20 मार्च 2011

अमृतसरःपद रिक्त नहीं, फिर भी हुआ लिखित टेस्ट, बनी मेरिट लिस्ट

एएनएम (आक्सिलरी नर्सिग मिड-वाइफ) का अमृतसर में रिक्त पद नहीं होने पर भी आवेदन लिए और लिखित टेस्ट लेकर उनकी मैरिट भी बनी, लेकिन निर्धारित दिन शनिवार को काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार सिविल सर्जन आफिस पहुंचीं तो वहां ताला लगा देख आक्रोश में आ गईं। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 21 मार्च को सीएस का घेराव करने की चेतावनी दी। नवदीप शेखों, चरणजीत कौर, जसविंदर कौर, कुलदीप कौर और राजविंदर कौर ने कहा कि अमृतसर में रिक्त पद नहीं होने पर विज्ञापन नहीं देना चाहिए था।

पंजाब सरकार ने आवेदन फीस के रूप में लाखों रुपए एकत्र किए हैं। राजबीर कौर ने कहा कि 72 फीसदी अंक लेकर भी वह नियुक्त नहीं हुई, जबकि 30 फीसदी अंकों वाले उम्मीदवार को नौकरी पर रख्रा गया है। जतिंदरजीत कौर, परमिंदर कौर, परमजीत कौर, अमनदीप कौर और कंवलजीत कौर ने कहा कि उन्होंने तो पंजाब सरकार के पास एएनएम पद के लिए आवेदन दिया था, न कि अमृतसर जिला में। टेस्ट के आधार पर मेरिट बनानी चाहिए थी और उसके आधार पर ही नियुक्तियां की जानी चाहिए।

अमृतसर में 16 जनवरी को लिया था टेस्ट

राष्ट्रीय ग्रामीण सेहत मिशन, पंजाब ने 16 जनवरी 2011 को अमृतसर सेंटर में अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और फिरोजपुर का लिखित टेस्ट लिया था। इसके आधार पर मेरिट भी बनी, लेकिन अमृतसर और गुरदासपुर की लड़कियों की काउंसलिंग नहीं की गई। अमृतसर में पद नहीं: डा. कौंडल 
सिविल सर्जन चंदनजीत सिंह कौंडल ने कहा कि अमृतसर में पहले से ही जरूरत से अधिक एएनएम (नर्सें) मौजूद हैं। रिक्त पद नहीं होने के चलते अमृतसर के मैरिट वाले उम्मीदवारों को काउंसिल के लिए पड़ोसी जिलों में भेजा गया है। 
उम्मीदवारों के लिए नीति बनवाएंगे नेशनल रूरल हैल्थ मिशन के डायरेक्टर डा. अशोक नैय्यर ने कहा कि अमृतसर में संभावित रिक्त पद की उम्मीद में एएनएम के लिए आवेदन मांगे गए थे। लेकिन अब इनके लिए नीति बनानी पड़ेगी। होली के बाद इस पर विचार किया जाएगा(दैनिक भास्कर,अमृतसर,20.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।