दसवीं की परीक्षा के बाद अगर आप मौज मस्ती के मूड में नहीं हैं तो आपके लिए शिक्षा निदेशालय दस वोकेशनल कोर्स की सौगात लेकर आ रहा है। और वह भी मुफ्त में। जी हां दसवीं के छात्रों के लिए परीक्षा के बाद और नतीजे घोषित किए जाने के बीच के समय का बेहतर इस्तेमाल शिक्षा निदेशालय ने कराने की पूरी तैयारी कर ली है। दसवीं की परीक्षा देने के बाद छात्र चाहें तो इन्फॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन तकनीक का कोर्स कर सकते हैं या फिर ब्यूटी कल्चर एंड हेयर ड्रेसिंग का। इसके अलावा ऑटोमोटिव रिपेयर एंड ड्राइविंग, गारमेंट मेकिंग, ट्रेवल एंड टूरिज्म सहित इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स, इडियन स्वीट्स स्नेक्स एंड फूड, रेफ्रिजरेशन एंड एयरकंडिंशन और रिटेल को भी शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा निदेशालय ने दो वर्ष पहले बारहवीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों को व्यवसायिक कोर्स प्रदान किया था। बीते साल से दसवीं के लिए वोकेशनल कोर्स शुरू किया गया है, जो दसवीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को भी छुट्टियों के दौरान व्यवसायिक कोर्स प्रदान कराएगा। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ रहे सभी दसवीं के छात्रों को परीक्षा के बाद वोकेशनल कोर्स मुफ्त में प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया गया है। छात्र को दो महीने में लगभग 150 से 250 घटे की कक्षा देकर उच्च गुणवत्ता की व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जाएगी(दैनिक जागरण,दिल्ली,20.3.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।