मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 मार्च 2011

डीयू में फिर सुलगने लगा सेमेस्टर विवाद

दिल्ली विश्वविद्यालय के नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है कि फिर से सेमेस्टर सिस्टम का विवाद सुलगने लगा है। सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में डीयू शिक्षकों ने कक्षाओं को दो दिन के लिए छोड़ने की चेतावनी दे दी है।

हालांकि विरोध जताने के तौर पर गुरुवार और शुक्रवार को टीचर्स की ज्वाइंट एक्शन बॉडी से जुड़े शिक्षक कुलपति कार्यालय के सामने खुली कक्षाओं का आयोजन करेंगे।

दरअसल, पिछले साल विज्ञान के 13 विषयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया था। इस साल से स्नातक स्तर पर अन्य विषयों में भी सेमेस्टर सिस्टम लागू करने की योजना है।

डीयू में शिक्षकों का संगठन ज्वाइंट एक्शन बॉडी की प्रवक्ता डॉ. केरेन गैबरियल ने बताया कि डीयू में सेमेस्टर सिस्टम की खामियों को लेकर शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए कुलपति कार्यालय के सामने खुली कक्षाओं का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि डीयू के शिक्षक दो दिन तक खुले आसमान के नीचे छात्रों को पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम की व्यावहारिक कठिनाइओं को अवगत कराने के लिए इससे पहले भी कुलपति को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वीसी कार्यालय के सामने कक्षाओं का आयोजन कर शिक्षक प्रशासन को बताना चाहते हैं कि किसी भी हाल में डीयू के लिए सेमेस्टर सिस्टम ठीक नहीं है।

क्या है विवाद


मालूम हो कि पिछले शैक्षणिक सत्र में डीयू ने विज्ञान के 13 विषयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया था। शिक्षकों का कहना है कि इस व्यवस्था से छात्रों को तमाम कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। ज्वाइंट एक्शन बॉडी का कहना है कि सेमेस्टर सिस्टम थोपने से छात्रों को काफी नुकसान होगा।

यही नहीं जहां एक तरफ कॉलेजों में छात्रों की संख्या बढ़ रही है। वहीं सेमेस्टर सिस्टम से छात्रों को पढ़ाने के लिए समय घट रहा है। इस समेस्टर के कारण ही केमस्ट्री फर्स्ट सेमेस्टर में अस्सी प्रतिशत छात्र असफल हुए। डीयू में देश के अन्य हिस्सों से आते हैं। एनुवल सिस्टम के तहत छात्रों को पढ़ने के लिए काफी समय मिलता है, जबकि सेमेस्टर सिस्टम के तहत छात्रों को महज तीन महीने का समय मिल सकेगा।

पिछले सत्र में भी था विरोध

पिछले सत्र में विज्ञान के 13 विषयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के बाद से शिक्षक लगातार विरोध कर रहे थे। शिक्षक हड़ताल पर चले गए थे। जिसकी वजह से डीयू में पढ़ाई ठप पड़ गया था। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षकों ने हड़ताल को वापस लिया और सेमेस्टर सिस्टम के तहत पढ़ाई शुरू हो पाई।
(लाईवहिंदुस्तान डॉटकॉम,दिल्ली,10.3.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।