बीएचयू में सत्र 2011-12 में मदरसों से आलिम (12वीं डिग्रीधारी) सनदधारी भी स्नातक स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला पा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सत्र से जामिया मिलिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली (केंद्रीय विश्वविद्यालय) से मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को बीए (आनर्स) में प्रवेश के लिए अर्ह माना है। विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा बुलेटिन में इसका उल्लेख किया गया है। इन अभ्यर्थियों को भी अन्य पाठ्यक्रमों के अनुरूप प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। इनके लिए भी वहीं आवेदन मान्य हैं जो अन्य के लिए हैं(दैनिक जागरण संवाददाता,वाराणसी,10.3.11)।
शिक्षा की शिक्षा
जवाब देंहटाएंसुवाब का सुवाब ...
वाह ....
कहते है इन्हें मुख्य धारा में लायेंगे ..