कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कॉलेज ने विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल परीक्षा थ्योरी के बाद लेने का फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार अब कॉलेज के विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल मई के पहले सप्ताह में होने पर की उम्मीद है। आम तौर पर प्रेक्टिकल की परीक्षाएं थ्योरी पेपरों से पहले हुआ करती थी। हर बार 15 मार्च से ही अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के प्रेक्टिकल शुरू होते थे। कुवि प्रशासन इसके पीछे सत्र की शुरुआत पंद्रह दिन देरी से होना बता रहा है।
कुलसचिव प्रो. राघवेंद्र तंवर ने बताया कि यूनिवर्सिटी कालेज के कुछ शिक्षकों द्वारा अदालत में चले जाने के कारण शिक्षक भर्ती करने में देरी हुई थी। प्रेक्टिकल के लिए अभीकोई तिथि तय नहीं की गई है(दैनिक जागरणसंवाददाता,कुरुक्षेत्र,10.3.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।