मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 मार्च 2011

उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग : वेबसाइट पर होंगे प्राप्तांक

लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही परीक्षाओं का परीक्षाफल एवं प्राप्तांक की सूचनाएं उपलब्ध होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर के एक क्लिक मात्र से ही सारी जानकारी हासिल हो सकेगी। उन्हें अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वार्षिक परीक्षाओं का कैलेण्डर भी नियमित ढंग से जारी किया जाता रहेगा। इस दिशा में आयोग ने प्रयास शुरू कर दिया है। बुधवार को आयोग परिसर में टच स्क्रीन का उद्घाटन आयोग के चेयरमैन एसआर लाखा ने किया। अब बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को पूछताछ केंद्र के अलावा कंप्यूटर के टच स्क्रीन पर भी सूचनाएं मिल सकेंगी। आयोग के सचिव बीबी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष होने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर, परीक्षाफल व प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। आयोग ने अक्टूबर 2008 से 9 मार्च 2011 के बीच कुल 67 परीक्षाओं को आयोजित कराया तथा 51 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। अब आयोग का अगला कदम पीसीएस परीक्षा के सत्र को नियमित करना है। पीसीएस 2011 की प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा वर्ष 2011 में ही संपादित करा दी जाएगी। आयोग के सचिव ने बताया कि विगत ढाई वर्षो में एक नई कार्य संस्कृति पैदा हुई है। सीमित स्टाफ व सीमित संसाधनों से अधिकतम कार्य निष्पादित कराया गया है(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,10.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।