डा. राममनोहर लोहिया अवध विविद्यालय की तीन मार्च से शुरू हुई मुख्य परीक्षाएं शुक्रवार को अचानक स्थगित कर दी गयीं। विवि की परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाएं टाल दी गई हैं और अब इन परीक्षाओं की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। कार्यवाहक कुलपति प्रो. पीके सिन्हा ने कहा कि परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गयी हैं जबकि अन्य सूत्रों का कहना है कि उत्तरपुस्तिकाओं की कमी के कारण विविद्यालय को परीक्षाएं टालनी पड़ीं। ज्ञात हो कि विविद्यालय के कुलपति रहे प्रो. एके मित्तल ने परीक्षा की तिथियां घोषित की थीं। उन्होंने तीन मार्च से परीक्षाएंशुरू भी कराई लेकिन पांच मार्च को उनका कार्यकाल खत्म होने से विविद्यालय के वरिष्ठतम प्रोफेसर पीके सिन्हा को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया।
(राष्ट्रीय सहारा,फैजाबाद,19.3.11)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।