नए सेशन में मान्यवर कांशीराम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में जहां बीकॉम कोर्स में एडमिशन के लिए जमकर आवेदन आ रहे हैं, वहीं कॉलेज में इस सब्जेक्ट के एक भी टीचर नहीं हैं। इस कोर्स में एडमिशन के लिए आने वाले स्टूडेंट्स को कॉलेज प्रशासन इस समस्या से वाकिफ करवा रहा है। इसके बावजूद यहां 430 फॉर्म जमा हो चुके हैं।
कॉलेज प्रशासन के सामने परेशानी है कि वह एडमिशन तो ले लेंगे, लेकिन क्लासेज कैसे होगी। इस समस्या की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी जा चुकी है, फिर भी यहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है।
कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पूनम सिंह का कहना है कि यदि टीचर की नियुक्ति नहीं हुई तो वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में एकमात्र बीकॉम की टीचर डा. नुपूर अग्रवाल ने फरवरी महीने में ही कॉलेज से चली गईं। तब से क्लासेज चलाने में प्रॉब्लम आ रही हैं।
शुरुआत में जैसे-तैसे मैनेज कर लिया गया, लेकिन अब मुश्किल आएगी क्योंकि फर्स्ट इयर से थर्ड इयर तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए कई टीचरों की जरूरत होगी। कॉलेज में बीकॉम की 80 सीटें हैं। इन सीटों के लिए अब तक 430 फॉर्म जमा हो चुके हैं। बीकॉम के ऐसे सब्जेक्ट जो अन्य टीचर्स पढ़ा सकते है उनकी मदद ली जाएगी। इसके अलावा थर्ड इयर के बेस्ट स्टूडेंट्स फर्स्ट इयर की क्लास ले सकते हैं(रानू पाठक,नवभारत टाइम्स,गाजियाबाद,25.7.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।