दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। स्टूडेंट्स अब मेन कोर्स की पढ़ाई के साथ-साथ यहां से कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स भी कर सकेंगे। कोर्स पूरा होने पर स्टूडेंट्स को डिप्लोमा दिया जाएगा। इस बाबत कॉलेज में 20 कंप्यूटर लगा दिए गए हैं। कंप्यूटर की ट्रेनिंग के लिए बाहर से टीचर आएंगे। यह सुविधा इस सेशन से ही शुरू हो जाएगी।
बता दें कि अभी तक दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में स्टूडेंट्स को कंप्यूटर की ट्रेनिंग नहीं दी जाती थी। कॉलेज मैनेजमेंट का मानना है कि आज कंप्यूटर का ज्ञान छात्रों के लिए बहुत जरूरी है। कॉलेज के पिंसिपल डॉ. भरत सिंह यादव ने बताया कि कंप्यूटर एडेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स को डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स कराए जाएंगे।
कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा डीटीपी, इंटरनेट, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का भी कोर्स कराया जाएगा। कोर्स के लिए स्टूडेंट्स की अलग से क्लास लगाई जाएगी।
यहां के स्टूडेंट्स पढ़ाई के दौरान सिविल सविर्सेज व अन्य कॉम्पिटिशन की भी तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए यूजीसी की तरफ से 3 लाख रुपये कॉलेज को मिले हैं। कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए कॉलेज में 2 बैच में क्लासें लगाई जाएंगी। ओबीसी, एससीएसटी और अल्पसंख्यक कैटिगरी के बच्चों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।
कॉलेज की लाइब्रेरी भी इस सेशन से हाईटेक हो जाएगी। कॉलेज में 3 लाख रुपये खर्च कर नई किताबें मंगवाई गई हैं। स्टूडेंट्स को सभी कोसेर्ज की किताबें मिलेंगी। इसके अलावा सिविल सविर्सेज, रेलवे, दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस, डीएसएसबी, एसएससी आदि कॉम्पिटिशन की किताबें भी लाइब्रेरी में मिलेंगी। लाइब्रेरी में रीडिंग रूम भी तैयार किया गया है(नवभारत टाइम्स,ग्रेटर नोएडा,25.7.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।