मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

25 जुलाई 2011

इवेंट मैनेजमेंट में करिअर

इवेंट मैनेजमेंट जॉब ओरिएंटेड कोर्स है। इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट्स के पास जॉब के कई ऑप्शंस सामने आते हैं। साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स किसी भी स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद इस कोर्स को किया जा सकता है। रेग्युलर से ग्रैजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स भी इस कोर्स में डिप्लोमा कर सकते हैं।

फोकस : इस फील्ड में बेहतर करियर बनाने के लिए पढ़ाई से ज्यादा आपके मैनेजमेंट स्किल्स काम आते हैं। आपको लोगों को मैनेज करना आना चाहिए। साथ ही थीम के अनुसार इवेंट को कैसे डिजाइन करें, यह क्षमता आपके ज्यादा काम आ सकती है। आपकी क्रिएटिविटी और प्लानिंग आपको इस प्रफेशन में काफी ऊंचाई पर पहुंचा सकती है।


जॉब ऑप्शंस : इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम कर सकते हैं। शुरुआत में शायद आपको मनचाहा पैकेज न मिले, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ माकेर्ट में आपकी डिमांड भी बढ़ती जाएगी। किसी छोटी कंपनी से शुरुआत करते हुए, बड़ी कंपनियों में आसानी से जॉब पाई जा सकती है। इस कोर्स को करने के बाद इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, इवेंट मैनेजमेंट कंस्लटेंसी, होटल एंड ट्रैवल इंडस्ट्री और भी ऐसी कई फील्ड्स हैं, जिनमें आप जॉब कर सकते हैं। अगर जॉब में ज्यादा रुचि नहीं है, तो आप इस फील्ड में थोड़े अनुभव के बाद अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी खोल सकते हैं। 

इंस्टिट्यूट : ऐसी बहुत सी यूनिवर्सिटीज हैं, जो इस कोर्स में डिप्लोमा और डिग्री करवाती हैं। अमेटी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इवेंट मैनेजमेंट डिवेलपमेंट इंस्टिट्यूट, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, नैशनल इस्टिट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, इंटरनैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट से इस कोर्स को किया जा सकता है। किसी भी इंस्टिट्यूट को जॉइन करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी हासिल कर लें(शिल्पी भारद्वाज,नवभारत टाइम्स,दिल्ली,25.7.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।