उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कोर्स की दूसरी काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 26 और 27 को फीस जमा कराने के बाद 28 जुलाई से आनलाइन च्वाइस लॉक कर सकेंगे। प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में 5000 से अधिक रिक्त सीटों के लिए यह काउंसिलिंग हो रही है।
यूटीयू की ओर से आयोजित पहली कांउसिलिंग में 6500 सीटों के लिए छात्र-छात्राओं ने च्वाइस लॉक की थीं। इनमें से 5449 सीटों का आवंटन हो गया है। प्रदेश के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में कुल सीटें 10500 हैं, यानी अभी पांच हजार से अधिक सीटें रिक्त हैं। पहली काउंसिलिंग के बाद 26 तारीख तक अभ्यर्थियों को संबंधित कालेजों में एडमिशन लेना था। अब 26 जुलाई से रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विवि से जारी कार्यक्रम के अनुसार दूसरी काउंसिलिंग के लिए 26 एवं 27 जुलाई को फीस जमा कराई जा सकती है। इसके बाद 28 से 31 जुलाई तक च्वाइस लॉक की जाएगी। पहली काउंसिलिंग में शामिल रहे जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित नहीं हुई, उन्हें फीस नहीं देनी होगी(अमर उजाला,देहरादून,25.7.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।