हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शीघ्र ही राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क से जुड़ेगा। राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क से जुडऩे वाला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय देश का आठवां विश्वविद्यालय होगा। अभी तक देश के सात विश्वविद्यालय राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क से जुड़े हैं। ये घोषणा केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट ने आज हिमाचल प्रदेश विश्ïवविद्यालय के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समापन समारोह के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क से जुड़ जाने पर प्रदेश के दूरदराज के गांवों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क परियोजना के लिए 5990 करोड़ रुपए का बजट रखा है।
राजेश पायलट ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए एक विशेष मोबाइल फोन स्कीम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश की ढाई लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा जिससे गांवों में इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। देश की 22 भाषाओं के लोग अपनी भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। उनका कहना था कि देश में आज एक नई संचार क्रांति की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के सामने एक विश्ïव स्तर की चुनौती है। अब प्रतियोगिता दुनिया के उन देशों से है जो प्रगति की दौड़ में हमसे आगे थे। हमारे पास विश्ïव की सबसे बड़ी युवा शक्ति है और चीन एवं अमेरिका जैसे देश हमारी प्रगति से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि आज से दो दशक पहले बहुत कम लोगों के पास फोन सुविधा थी लेकिन आज 100 व्यक्ति पर 73 फोन हैं। उनका कहना था कि राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को जोड़े जाने से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को घर बैठे नई-नई जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इस नेटवर्क से महानगरों में बैठे वैज्ञानिक एवं अन्य विषय विशेषज्ञ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ग्रामीण विद्यार्थियों से बातचीत कर सकेंगे। इस नेटवर्क का समूचा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों को भी एक तोहफा दिया। उन्होंने घोषणा की कि अब ये वर्ग विद्यार्थियों को हासिल बीएसएनएल की कम दरों की मोबाइल स्कीम का लाभ उठा सकेंगे। अब उन्हें एसएमएस दस पैसे की दर पर और इंटरनेट की मुफ्त डाउनलोडिंग सुविधा 150 एमबी से ज्यादा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने अपने मंत्रालय के डाक संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित हर मामले में हिमाचल प्रदेश को पूरी मदद देने का आश्ïवासन दिया।
पायलट ने युवाओं से अपील की कि वे अच्छाई व बुराई में अंतर पहचानें और राजनीति को साफ सुथरा बनाने के अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि जब पूरे समाज में भ्रष्टाचार और नैतिक गिरावट दिख रही है तो राजनेता भी इससे अछूते रहते। युवा वर्ग विशेषकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इस संबंध में अपनी श्रेष्ठ भूमिका निभा सकते हैं(दैनिक ट्रिब्यून,शिमला,25.7.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।