मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

30 अगस्त 2011

पटना यूनिवर्सिटी में शिक्षकों का मूल्यांकन करेंगे छात्र

पटना विविद्यालय में पहली बार छात्रों को शिक्षकों का मूल्यांकन करने का मौका मिल रहा है। छात्रों की शिक्षकों के बारे में क्या राय है यह उनसे पूछा गया है। इसके लिए बकायदा एक फॉर्म भी जारी किया गया है जो विवि के वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्रों को 30 अगस्त तक यह फॉर्म भरकर जमा करना है। इस आधार पर विवि की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर बेहतर शिक्षकों को सम्मानित भी किया जायेगा। पटना विविद्यालय में पहली बार इस तरह की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे छात्रों में खुशी है। छात्रों को अपने मनपसंद शिक्षकों के विषय में पहली बार कुछ कहने का मौका मिल पाएगा। इससे पहले यह व्यवस्था निजी शैक्षणिक संस्थानों में ही होता रहा है। अच्छा पढ़ाने वाले शिक्षकों को स्वयं छात्र पसंद करते हैं और उसके आधार पर संस्थान यह तयकरती है कि वह शिक्षक पढ़ाने लायक है या नहीं लेकिन सरकारी विविद्यालयों में न तो कभी छात्रों ने शिक्षकों का मूल्यांकन किया है और न ही कभी उस आधार पर शिक्षकों का चयन हुआ(राष्ट्रीय सहारा,पटना,30.8.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।