झारखंड के सभी अनुमंडलों में अब आईटीआई खोले जाएंगे। इसके साथ ही जिलों में महिला आईटीआई भी खुलेंगे। जो स्वयंसेवी संगठन आईटीआई चलाना चाहते हैं, उन्हें सरकार भवन उपलब्ध कराएगी। आज बाल श्रमिकों के उत्थान के लिए होटल ग्रीन होरिजोन में हुई राज्यस्तरीय वर्कशॉप में विकास आयुक्त एस के चौधरी ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि आज बाल श्रम दुनिया के लिए चिंता का एक बड़ा कारण बना हुआ है। सो, इसपर काम करने के लिए सब को आगे आना होगा। बाल श्रम के मुख्य कारण को उन्होंने आर्थिक विषमता बताया। कहा, इसे दूर करने के लिए एक्शन प्लान बनाने की जरुरत है।
(अनिमेष नचिकेता,दैनिक भास्कर,दिल्ली,31.3.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।