मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

25 मार्च 2010

छत्तीसगढ़ में एसटी का आरक्षण घटाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण १६ से घटाकर १२ प्रतिशत करने की तैयारी है। आरक्षण संबंधी मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इसकी सिफारिश कर दी है। अब केवल मंत्रिमंडल की मुहर लगनी है। इसके पहले ही अजा आरक्षण में कटौती का विरोध शुरू हो गया है। सिफारिश पर अजा वर्ग भड़क गया है। आंदोलन की रणनीति बनाने बैठक २८ मार्च को बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने प्रदेश में आबादी के आधार पर अनुसूचित जनजाति को ३२ प्रतिशत, अनुसूचित जाति को १२ प्रतिशत व अन्य पिछड़ा वर्ग को २७ प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की सिफारिश की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।