मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 अप्रैल 2010

सुपर 30 बनेगा सुपर 60

बिहार के चर्चित ‘सुपर-30’ मॉडल को अन्य राज्यों ने भी अपनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2010-11 के बजट में करीब 1.4 करोड़ रूपये की व्यवस्था भी कर दी है। प्रदेश के गरीब एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थानों में ‘सुपर 30’ मॉडल पंजाब सरकार के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु जैसे प्रदेशों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करने लगी है। पंजाब सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2010-11 में पचास ग्रामीण छात्र-छात्राओं को ‘सुपर 30’ मॉडल की तर्ज पर आईआईटी जैसे संस्थानों में प्रवेश दिलाने की योजना तैयार की है। तमिलानडु सरकार ने ‘सुपर 30’ के संचालक आनंद कुमार को अपनी टीम के साथ 20 अप्रैल को चेन्नई में आमंत्रित किया है। तमिलनाडु सरकार श्री कुमार का सहयोग शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए लेना चाहती है।
आईएएस चंद्रकांत कामले के अनुसार चालू शैक्षणिक सत्र में पचास दलित छात्रों के लिए यह कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसके लिए आनंद कुमार से सहयोग लिया जायेगा। साथ ही श्री कुमार से प्रशिक्षित शिक्षक ‘सुपर-30’ के मॉडल पर चलने वाले विघालयों में पढ़ायेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार भी ऐसी पहल कर रही हैै। इसके लिए मानव संसाधन विकास विभाग के अपर सचिव विनोद सक्सेना ने आनंद कुमार को आमंत्रित किया है। आनंद का कहना है कि पिछले सात सालों में प्रदेश के 182 गरीब छात्र-छात्राओं को मुफ्त में कोचिंग कराकर आईआईटी में प्रवेश कराया गया है। सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार इसे‘सुपर 60’ बनाने की योजना में लग गये हैं। इसके लिए बिहार के अतिरिक्त राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी गरीब छात्र-छत्राओं का टेस्ट शुरू कर चुके हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री कुमार ने रविवार को गुड़गांव से चालीस किलोमीटर दूर हडवास के एक विघालय में छात्र-छात्राओं का टेस्ट लिया।
‘सुपर-30’ कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क पठन-पाठन की व्यवस्था की जाती है और मुफ्त में उनके रहने व खाने के भी इंतजाम किए जाते हैं। आनंद कुमार पर कई देशों में फिल्में भी बन चुकी हैं। फिछले साल डिस्कवरी चैनल ने एक घंटे की एक फिल्म प्रसारित की थी। इंग्लैंड के आ॓आर टीवी की सुपर-30 पर बनायी गयी फिल्म ने तो लॉस एंजिलस फिल्म फेस्टिवल में दी बेस्ट व्यूवर्स के अवार्ड भी जीता। (राष्ट्रीय सहारा,पटना,6.4.2010)
इसी विषय पर हिंदुस्तान,पटना में छपी खबर पर भी एक नज़रः

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।