मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 अप्रैल 2010

यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नाति बोर्ड ने ३५ हजार आरक्षियों की भर्ती के लिए बीस दिन पहले हुई परीक्षा की उत्तर पत्रकों को आन लाइन कर दिया है । परीक्षार्थी अपने उत्तर पत्रकों का मिलान इंटरनेट पर उपलब्ध उत्तर पत्रकों से कर निश्चिन्त हो सकते हैं कि परीक्षा में उनके पत्रक के साथ कोई छे़ड़-छा़ड़ हुई है कि नहीं । इंटरनेट पर रविवार की सुबह से परीक्षार्थी अपने पत्रक देख सकते हैं । उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नाति बोर्ड के अध्यक्ष वी.सी. गोयल, आईजी कमल सक्सेना और परीक्षा नियंत्रक रेणुका मिश्र ने शनिवार को पत्रकारों से बताया कि भारत में किसी भी परीक्षा प्रणाली में ऐसी पारदर्शिता देखने को नहीं मिलेगी जो उन्होंने अपनाई है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।