प्रबंधन शिक्षा में विशिष्ट स्थान रखने वाले इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईआईएमएस) के पहले बैच के सभी छात्रों का ब्लूचिप कंपनियों में कैंपस सेलेक्शन हो गया है। इसके साथ ही सौ फीसदी जाब गारंटी के साथ, इसी सत्र से संस्थान बीबीए-बीसीए का पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। उक्त जानकारी जानकारी गुरुवार को संस्थान के अध्यक्ष आदित्य कुमार ने दी। आदित्य कुमार ने बताया कि संस्थान में छात्रों को अत्याधुनिक तरीकों से ज्ञानार्जन के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाता है। उच्चकोटि की फैकल्टी के चलते हमारे छात्रों ने टाटा इंडीकाम, बिड़ला सीमेंट, एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन, कोका कोला, आईसीआईसीआई व एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बहुत सी कंपनियों में चयनित हुए हैं। इसमें डा. वी मिश्र को आईआईटी मुंबई, बीआईटी तथा एलएन मिश्र जैसी संस्थाओं का लंबा अनुभव है तो संस्थान के निदेशक शुभाशीष चंद्र गुप्ता ने इंग्लैंड से अपनी प्रबंधन शिक्षा ग्रहण की है। आदित्य प्रकाश ने बताया कि इस सत्र से शुरू होने वाले बीबीए तथा बीसीए पाठयक्रमों की सहायता से छात्र अपने व्यावसायिक जीवन को मजबूत नींव दे सकते हैं। यह पाठयक्रम एपटेल बिजनेस सोल्यूशन की सहायता से शुरू किए जा रहे हैं तथा संस्था 100 फीसदी प्लेसमेंट की गारंटी दे रही है।
(दैनिक जागरण,पटना,9.4.2010)

(हिंदुस्तान,पटना,9.4.2010)
(दैनिक जागरण,पटना,9.4.2010)

(हिंदुस्तान,पटना,9.4.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।