मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

08 अप्रैल 2010

भारती कॉलेज,दिल्ली में छात्रावास बनेगा

साल २०१३ के बाद भारती कॅालेज में नामांकन कराने वाली बाहरी छात्राओं को किराए के कमरों के लिए भटकना नहीं होगा, क्योंकि यहां १०० बेड का एक हॉस्टल बनने जा रहा है,जो इस समय तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से ३.८० करोड़ रूपये की मंजूरी हो गई है। जिसमें ५० प्रतिशत धनराशि दिल्ली सरकार और ५० यूजीसी दे रही है। सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

गौरतलब है कि पश्चिमी दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के पांच कालेज हैं। लेकिन किसी में भी हॉस्टल की सुविधा नहीं है। जिसकी वजह से बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को मंहगे किराए के मकान में रहते हैं। इसके अभाव में लड़कियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है।

कालेज अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक हॉस्टल बनने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हॉस्टल का नक्शा शहरी कला आयोग में मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ३.८० करोड़ रूपये की लागत से इस वर्ष यहां हॉस्टल बनने का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा ६०० लोगों की क्षमता वाला एक सभागार भी होगा। जिसपर ढाई करोड़ खर्च होंगे। दिल्ली सरकार व यूजीसी दोनों ही फंड दे रही है।
(नई दुनिया,दिल्ली,7.4.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।