मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 मई 2010

पंजाब विश्वविद्यालय के 50 छात्रों को स्कॉलरशिप

पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटिड कॉलेजों में पढऩे वाले टलेंटिड स्टूडेंट्स के लिए अब यूनिवर्सिटी की एल्यूमनी एसोसिएशन ने भी स्कॉलरशिप शुरू कर दी है। बुधवार को यूनिवर्सिटी कैम्पस में हुए एसोसिएशन की एनुअल जनरल मीटिंग में ऐसे 50 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी गई। इनमें से 25 स्टूडेंट्स पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों से हैं तो बाकी 25 एफिलिएटिड कॉलेजों से ताल्लुक रखते हैं। यूनिवर्सिटी के आईसीएसएसआर सेंटर में वीसी प्रो. आरसी सोबती के हाथों यह सम्मान दिया गया। इस मौके पर एसोसिएशन की सालाना रिपोर्ट रखे जाने के साथ ही साल भर हुई गतिविधियों का भी बयौरा रखा गया। इस मौके पर वीसी प्रो. आरसी सोबती ने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे प्रयास होने चाहिए। एसोसिएशन के प्रेजिडेंट प्रो. बीएस भूप ने कहा कि एल्यूमनी एसोसिएशन यूनिवर्सिटी में साल भर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से न सिर्फ पुराने स्टूडेंट्स को अपने साथ जोड़े रखने के लिए काम कर रही है बल्कि अभी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे या भविष्य में यूनिवर्सिटी पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को भी अपने साथ जोड़े रखने के प्रयास में लगी है।
(दैनिक भास्कर,चंडीगढ़ संस्करण में अधीर रोहल की रिपोर्ट)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।