मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

20 मई 2010

झारखंड में 80 हजार नि:शक्त बच्चे जुड़ेंगे स्कूल से

झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक नितिन मदन कुलकर्णी ने समावेशित शिक्षा के तहत सभी नि:शक्त बच्चों को स्कूलों से जोड़कर उन्हें मेन स्ट्रीम में लाने का निर्देश दिया है। फिलहाल कैंप लगाकर तीस जून तक शेष 18,105 बच्चों को अभिभावकों से मिलकर स्कूलों में दाखिला कराने की बात कही गई है। कैंप में बीईईओ, सीआरपी, बीआरपी, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक आदि को लगाने को कहा गया है। ज्ञात हो कि अस्सी हजार लक्ष्य के विरुद्ध 53,695 नि:शक्त बच्चे स्कूल से जोड़े जा चुके हैं। उन्होंने समीक्षा के क्रम में पाया कि सरायकेला में समावेशित शिक्षा योजना के मद में राशि ही खर्च नहीं हुई। इसपर उन्होंने वहां के एपीओ को बर्खास्त करने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी तरफ समावेशित शिक्षा योजना के लिए सात जिलों में रिसोर्स टीचर की नियुक्ति नहीं हो पाने की बात सामने आई। इसपर उन जिलों को तीस जून तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि 212 रिसोर्स टीचर में से 103 रिसोर्स टीचर की ही नियुक्ति हो पाई थी। नि:शक्त बच्चों को सामग्री के शीघ्र वितरण का आदेश दिया गया(दैनिक जागरण,रांची,19.5.2010)

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।