मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

20 मई 2010

डीयू में इंग्लिश ऑनर्स के लिए आज से करें अप्लाई

डीयू में बीए इंग्लिश ऑनर्स कोर्स के लिए होने वाले कंबाइंड एप्टिट्यूड टेस्ट फॉर इंग्लिश (KATE) की रेस गुरुवार से शुरू हो जाएगी। केट के लिए स्टूडेंट्स 31 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। केट के रिजल्ट के आधार पर ही यूनिवर्सिटी के 17 कॉलेजों में एडमिशन होगा। बीए इंग्लिश ऑनर्स कोर्स डीयू के 46 कॉलेजों में है। केट में शामिल नहीं होने वाले बाकी कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को सेंट्रलाइज्ड फॉर्म या कॉलेजों के फॉर्म के जरिए अप्लाई करना होगा। इसका प्रोसेस 28 मई से शुरू हो रहा है। केट 9 जून को सुबह 10 से 11.30 बजे तक होगा। डीयू के मुताबिक, जो कॉलेज केट में शामिल नहीं हो रहे हैं, वे एडमिशन के लिए अलग से कोई टेस्ट कंडक्ट नहीं कर सकते और उन कॉलेजों में एडमिशन सिर्फ 12वीं के मार्क्स के आधार पर ही होंगे। एससी-एसटी कैंडिडेट्स को केट के जरिए अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। उनका एडमिशन प्रोसेस डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस कंडक्ट करेगा। ओबीसी कैंडिडेट अगर इन कॉलेजों में एडमिशन चाहते हैं तो उन्हें केट में अप्लाई करना होगा। पिछले साल 12 कॉलेज केट में शामिल थे और करीब 6,000 स्टूडेंट्स ने टेस्ट दिया था। इस बार पांच कॉलेज और जुड़े हैं और स्टूडेंट्स की संख्या भी बढ़ेगी।

17 कॉलेजों में मिलेंगे फॉर्म
जिन 17 कॉलेजों में केट के जरिए एडमिशन होगा, केट के फॉर्म भी यहीं से मिलेंगे। ऐप्लिकेशन फॉर्म को भरकर इन्हीं कॉलेजों में जमा करना होगा। ये कॉलेज हैं -दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स ऐंड कॉमर्स, हिंदू कॉलेज, आईपी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, भारती कॉलेज, सत्यवती कॉलेज (ईवनिंग), शिवाजी कॉलेज, श्यामलाल कॉलेज, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज (मॉर्निंग और ईवनिंग), लेडी श्रीराम कॉलेज, मिरांडा हाउस, एसपीएम कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज और देशबंधु कॉलेज। इन कॉलेजों में इंग्लिश ऑनर्स की टोटल सीटें करीब 839 हैं। स्टूडेंट्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी ब्रांच से 300 रुपये का ड्राफ्ट बनवाना होगा। यह ड्राफ्ट कॉलेज में जमा करवाकर फॉर्म और इन्फमेर्शन बुलेटिन लिया जा सकता है। ड्राफ्ट 'रजिस्ट्रार, दिल्ली यूनिवसिर्टी' के नाम से बनवाना होगा और पीछे स्टूडेंट्स को अपना नाम, पता और कॉन्टैक्ट नंबर जरूर लिखना चाहिए।

100 मार्क्स का टेस्ट
डेढ़ घंटे का यह टेस्ट दो पार्ट में होगा और हर पार्ट का वेटेज 50-50 पर्सेंट रहेगा। पहला पार्ट मल्टिपल चॉइस क्वेश्चनों पर आधारित होगा और दूसरे पार्ट में सब्जेक्टिव क्वेश्चन होंगे। टेस्ट 100 मार्क्स का होगा। पहला पार्ट करने के लिए स्टूडेंट्स को आधे घंटे का समय मिलेगा, जबकि दूसरे पार्ट के लिए एक घंटे का। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स के इंग्लिश में 60 मार्क्स होने चाहिए, साथ ही बेस्ट ऑफ फोर में भी 60 पर्सेंट होना जरूरी है। केट की कट ऑफ लिस्ट 22 जून को आ जाएगी, जबकि यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर केट का स्कोर 21 जून को ही जारी कर दिया जाएगा।

12वीं के मार्क्स को 30 पर्सेंट वेटेज
एंट्रेंस टेस्ट के बाद जो रिजल्ट तैयार होगा, उसमें स्टूडेंट्स के 12वीं के मार्क्स को 30 पर्सेंट वेटेज दी जाएगी। केट के स्कोर को 70 पर्सेंट वेटेज मिलेगी। उसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार कर कॉलेजों को भेजी जाएगी। इंग्लिश डिपार्टमेंट के हेड डॉ. सुमन यू. सत्पथी ने बताया कि बेस्ट ऑफ फोर सब्जेक्ट का कैलक्युलेशन यूनिवसिर्टी नियमों के मुताबिक होगा। दो इलेक्टिव और इंग्लिश के अलावा एक वोकेशनल सब्जेक्ट को भी शामिल किया जा सकता है।

इस बार एलिमिनेशन राउंड
जनरल कैटिगरी के स्टूडेंट्स के लिए एलिमिनेशन राउंड शुरू किया गया है। एग्जाम दो पार्ट में होगा। पहला पार्ट मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन पर आधारित होगा और दूसरे पार्ट में सब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन होंगे। र्फस्ट पार्ट क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स का ही सेकंड पार्ट चेक किया जाएगा। ओबीसी कैटिगरी के स्टूडेंट्स के दोनों पार्ट चेक होंगे।
(नवभारत टाइम्स,दिल्ली,20.5.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।