मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

15 जून 2010

झारखंड में परीक्षाओं के लिए तीन कमेटी का गठन

जेपीएससी द्वारा ली गयी सभी परीक्षाओं की जांच के लिए तीन कमेटी का गठन किया गया है. तीनों कमेटी में शामिल पदाधिकारी डीएसपी के नेतृत्व में काम करेंगे. टीम को 90 दिन के भीतर सभी परीक्षाओं की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. जानकारी के मुताबिक निगरानी के सीनियर डीएसपी मधुसूदन बारी, डीएसपी अलीमुद्दीन और चंद्रभूषण के नेतृत्व में तीनों टीम का गठन किया गया है. डीएसपी अलीमुद्दीन पहले से ही जेपीएससी के मामलों की जांच कर रहे हैं. जेपीएससी द्वारा ली गयी द्वितीय प्रवेश परीक्षा की जांच उन्होंने ही की थी.टीम गयी जेपीएससीनिगरानी विभाग की टीम सोमवार को जेपीएससी पहुंची. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी प्राथमिक अभियुक्तों के घरों का पता लगाने गयी थी.जेपीएससी के अधिकारियों ने कुछ के बारे में जानकारी दी. हालांकि निगरानी को अब भी कुछ अधिकारियों के पते की जानकारी नहीं है(Prabhat Khabar,Ranchi,15.6.2010).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।