मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

29 जून 2010

कटऑफ डाउन : एंट्री फास्ट

डीयू में सेकंड कट ऑफ लिस्ट के बेस पर एडमिशन के लिए कॉलेजों में स्टूडेंट्स का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कॉलेज में एडमिशन काउंटरों पर लंबी लाइनें लगी थीं और पॉपुलर कोर्सेज में फुल स्पीड में एडमिशन हो रहे थे। नॉर्थ कैंपस के किरोड़ीमल कॉलेज में फर्स्ट लिस्ट में बीकॉम ऑनर्स में एक भी एडमिशन नहीं हुआ था। लेकिन सेकंड कट ऑफ लिस्ट डेढ़ पर्सेंट डाउन (94 पर्सेंट ) गई तो मंडे को सीटों से अधिक एडमिशन हो गए।

अभी सेकंड लिस्ट के बेस पर दो दिन एडमिशन और चलने हैं और कॉलेजों का कहना है कि स्टूडेंट्स को एडजस्ट करना बड़ा चैलेंज होगा। केएमसी में बीकॉम ऑनर्स कोर्स में जनरल कैटिगरी के 64 और ओबीसी कैटिगरी के 41 स्टूडेंट्स का एडमिशन हो गया। वहीं हंसराज कॉलेज , खालसा कॉलेज , रामजस कॉलेज समेत कई कॉलेजों में एडमिशन फुल स्पीड में हुए। रामलाल आनंद कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स के एडमिशन सीटों से डबल हो गए हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ . विजय शर्मा का कहना है कि बीकॉम ऑनर्स समेत कई पॉपुलर कोर्सेज में अब जगह ही नहीं बची है।

खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ . जसविंदर सिंह ने बताया कि मंडे को 175 एडमिशन हुए हैं और अब तक 780 सीटों पर 535 एडमिशन हो चुके हैं। रामजस कॉलेज में भी अभी तक 975 एडमिशन हो गए हैं। हिंदू कॉलेज में 757 और गार्गी कॉलेज में 890 एडमिशन हो चुके हैं। हालांकि ओबीसी कैंडिडेट्स की सीटें अभी भी खाली हैं। रामजस कॉलेज में ओबीसी की 361 सीटों पर 89 एडमिशन हुए हैं जबकि हिंदू में 86 एडमिशन।

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ . एस . के . गर्ग ने बताया कि मंडे को 189 एडमिशन हुए हैं जबकि अब तक टोटल 625 एडमिशन हो चुके हैं। कॉलेजों का कहना है कि ओबीसी कैंडिडेट के पास अभी भी मौका है। थर्ड कट ऑफ लिस्ट के बारे में कॉलेजों का कहना है कि अभी सेकंड कट ऑफ के बेस पर दो दिन और एडमिशन होने हैं। लेकिन एक बात साफ है कि काफी पॉपुलर कोर्सेज के एडमिशन सेकंड कट ऑफ में पूरे हो जाएंगे। कैंपस कॉलेजों में मिरांडा हाउस , दौलतराम कॉलेज में भी स्टूडेंट्स की भारी भीड़ आई। एसआरसीसी कॉलेज में तो जनरल कैटिगरी के लिए सेकंड कट ऑफ लिस्ट आई ही नहीं है जबकि ओबीसी के लिए कुछ सीटें बची हैं , जिन पर एडमिशन हो रहा है(नवभारत टाइम्स,दिल्ली,28.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।