अहमदाबाद भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम-ए) विस्तार करते हुए शीघ्र ही आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में अपना नया हैदराबाद कैंपस खोलेगा। हैदरबाद में कैंपस होने के बाद भी नई शाखा को संस्थान के नाम से ही पहचाना जाएगा।
इसके अगले शिक्षा सत्र से आरंभ होने की उम्मीद है। हैदराबाद केन्द्र में पहले पाठ्यक्रम के रूप में एक्जिक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम आरंभ किया जाएगा। वजह, आईआईएम-ए की स्थापना के बाद सबसे पहले एक्जिक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किया गया था। इस पर संस्थान ने हैदराबाद कैंपस के लिए 150 एकड़ भूमि एवं करीब 100 करोड़ रूपए फंड की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश सरकार ने संस्थान की मांगे स्वीकार कर ली हैं। एक प्रकार से आईआईएम-ए की हैदराबाद शाखा संस्थान का सैटेलाइट कैंपस होगा। आईआईएम-ए के प्रोफेसर सैटेलाइट की मदद से हैदराबाद शाखा में दाखिला लेने वाले छात्रों को पढ़ाएंगे। (Dainik Bhaskar,Ahmedabad,30.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।