अब छात्र कालेज तथा विश्वविद्यालयों में शिक्षकों का मूल्यांकन नहीं करेंगे। शिक्षकों की पदोन्नाति के मामले में ज्ञानपीठ पुरस्कार तथा पद्म पुरस्कारों को वरीयता नहीं दी जाएगी। लेकिन शिक्षकों को अध्यापन के अलावा शोध एवं प्रकाशन तथा शैक्षिक गतिविधियों के आधार पर पदोन्नति दी जाएगी। यूजीसी ने विवि तथा कालेजों में शिक्षकों की नियुक्ति एवं पदोन्नति के संबंध में नियमावली जारी करके त्यागराजन समिति के प्रस्तावों को संबोधित किया है। यूजीसी के अध्यक्ष सुखदेव थोराट ने कहा कि समिति की सिफारिशों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की जितनी आपत्तियां थी वह करीब करीब दूर कर ली गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।