मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

29 जून 2010

यूपी:बीटीसी मेरिट में केंद्रीय बोर्ड हावी

मेरिट से बीटीसी में प्रवेश की घोषणा के समय ही यह मान लिया गया था कि यूपी बोर्ड इलाहाबाद के छात्रों के लिए अब बीटीसी में प्रवेश पाना आसान नहीं रह जाएगा । सोमवार को जारी मेरिट सूची में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के अभ्यर्थियों का दबदबा रहा है । यह स्थिति पूरे प्रदेश की है । चयनित होने वालों में इलाहाबाद बोर्ड के ३५ फीसदी छात्र ही चयनित हुए हैं । जिन लोगों का चयन हो गया है उनके प्रमाण पत्रों की जांच छह से आठ जुलाई तक होगी तथा १० व ११ जुलाई को सीट आवंटित कर दी जाएगी ।

लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में जारी की गई बीटीसी की अनंतिम मेरिट लिस्ट में सभी वर्गों की मेरिट काफी ऊंची रही है । सामान्य श्रेणी की विज्ञान वर्ग की महिलाओं की मेरिट सबसे ऊपर अधिकतम २५६.१८ और न्यूनतम २२४.९७ रही है । बीटीसी के लिए २६५०० आवेदन आए थे । २८६१ के फार्म अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे । अंतिम लिस्ट में ढाई सौ सीटों के लिए ३७६ अभ्यर्थी चुने गए हैं(Nai Dunia,Delhi,29.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।