गाजियाबाद में ब्लाक समन्वयक, सहायक ब्लाक समन्वयक व न्याय पंचायत समन्वयक के खाली पड़े 94 पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। 17 मई को कविनगर स्थित जैनमति इंटर कॉलेज में बीआरसी, एबीआरसी व एपीआरसी परीक्षा होगी। पदों के अनुसार परीक्षा में प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों के 144 प्राधानाध्यापक परीक्षा देंगे। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से 51 आवेदकों के आवेदन फार्म निरस्त कर दिए गए हैं।
तमाम उठापठक के बाद ब्लाक, सहायक व पंचायत समन्वयकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछली दफा गड़बड़ियों की वजह से परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी अड़चनें दूर किए जाने के बाद परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। परीक्षाएं सही प्रकार से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला विकास अधिकारी वाई के उपाध्याय को निर्देश दिए गए हैं। उन्हीं की देखरेख में 17 मई का परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण बी बी पंत ने बताया कि जैनमति इंटर कॉलेज में बीआरसी, एबीआरसी व एनपीआरसी के 94 पदों के लिए 144 अध्यापक परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि 17 मई को 45 अंकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा में क्वालिफाई होने वालो का 5 अंक का साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिसक्वालिफाई होने वाले आवेदकों की लिस्ट कार्यालय में लगा दी गई है(Hindustan,14.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।