हरियाणा सरकार ने कश्मीरी विस्थापितों और राज्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अव्वल आने वाले विद्याथिर्यों के लिए प्रत्येक तकनीकी संस्थान में हर पाठ्यक्रम में एक सीट आरक्षित की है। कश्मीरी प्रवासियों के लिए यह सीट स्वीकृत सीटों से अतिरिक्त है जबकि अब्बल छात्रों के लिए सीट स्वीकृत सीटों में ही है। यह कहा है हरियाणा राज्य काऊंसलिंग समिति के प्रवक्ता ने। उन्होंने कहा कि कश्मीरी प्रवासी श्रेणी के अन्तर्गत दाखिला शैक्षणिक परीक्षा में मैरिट के आधार पर किया जाएगा(Hindustan,14.6.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।