मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

30 जून 2010

सात जुलाई से शुरू होगी आइआइएम, रांची में पढ़ाई

देश के आठवें इंडियन इंस्टीटय़ूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम) के प आइआइएम, रांची में सात जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी. छह जुलाई की शाम 5.45 बजे राज्यपाल एमओएच फारुक सूचना भवन परिसर स्थित आइआइएम, रांची का उदघाटन करेंगे. उदघाटन समारोह में आइआइएम, रांची के अध्यक्ष आरसी भार्गव व आइआइएम, कोलकाता के शेखर चौधरी समेत केंद्र सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे.

सात जुलाई की सुबह 9.30 बजे से आइआइएम, रांची में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम इन मैनेजमेंट कोर्स (पीजीपी) की कक्षाएं आरंभ हो जायेंगी. यह जानकारी देते हुए आइआइएम, कोलकाता के चीफ एडमिस्ट्रेटिव अफसर दिनेश वर्मा ने बताया आइआइएम, रांची में 56 विद्यार्थियों का एडमिशन लिया जा रहा है. 47 विद्यार्थियों ने अपना एडमिशन कंफर्म कर दिया है. आइआइएम, रांची के लिए विद्यार्थियों का चयन कठिन प्रक्रिया के तहत किया गया है.

कुल 6500 आवेदनों में 800 शार्ट लिस्ट किये गये. उनमें से पहले 180 और फिर बाद में 100 आवेदनों को चयन किया गया. ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के बाद 56 छात्रों का चयन अंतिम प से किया गया है. श्री वर्मा ने कहा आइआइएम, रांची की सालाना फीस लगभग तीन लाख रुपये है. फिलहाल, आइआइएम, रांची के मेंटर के प में आइआइएम, कोलकाता पूरी देख-रेख और व्यवस्था करेगा.

फिलहाल, सूचना भवन के दो कमरों का उपयोग क्लास प के तौर पर किया जायेगा. लाइब्रेरी ओद की पूरी सुविधा छात्रों को उपलब्ध करायी जायेगी. आइआइएम, कोलकाता के फैकल्टी रांची आकर छात्रों को पढ़ायेंगे. ऑडियो-विडियो और इंटरनेट के माध्यम से भी आइआइएम, रांची में पढ़ाई होगी. समय-समय पर अतिथि व्याख्याताओं के व्याख्यान भी आयोजित किये जायेंगे. आइआइएम, रांची के लिए फैकल्टी की तलाश चल रही है. जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जायेगा(प्रभात खबर,रांची,28.6.2010).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।