मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

15 जून 2010

गरीब विद्यार्थियों का सहारा बनेंगी किरण बेदी

देश की पहली महिला आईपीएस डॉक्टर किरण बेदी ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दिलाने की पहल की है। सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, आयस ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के सहयोग से ‘नवज्योति : ए किरण बेदी इनिशिएटीव’ प्रोजक्ट शुरू किया जा रहा है।

इस संबंध में डॉक्टर किरण बेदी और एजीसी के चेयरमैन अंशु कटारिया के बीच तीन साल के लिए मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग साइन किया गया। एमओयू के अनुसार किरण बेदी और उनकी नवज्योति टीम 11 बीबीए व 11 एमबीए के छात्र- छात्राओं को चुनेगी। चयनित विद्यार्थियों को र्आयस ग्रुप में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें ना केवल शिक्षा बल्कि यूनिफॉर्म, किताबों आदि का खर्च भी कॉलेज ही उठाएगा। चयनित विद्यार्थियों को गांव नेप्रा के र्आयस कैम्पस में शिक्षा प्रदान की जाएगी। जो विद्यार्थी इन फ्री सीटों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे kiranbedi.initiative@aryans.edu.in पर इमेल कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा।

इस मौके पर डॉ. किरण बेदी ने कहा कि भारत में उच्च शिक्षा को सम्मानित किए जाने की जरूरत है। यह तब तक मुमकिन नहीं, जब तक हम आर्थिक तौर से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान नहीं करेंगे। उन्होंने देश के सभी स्कूल— कॉलेज से इस तरह के कदम उठाने का आह्वान किया, ताकि गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा का मौका मिले। एजीसी के चेयरमैन अंशु कटारिया ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि डॉ. किरण बेदी की इस मुहिम के साथ जुड़ रहे हैं(Dainik Bhaskar,Chandigarh,15.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।