कबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट ( सीपीएमटी) की प्रवेश परीक्षा 2010 में शहर की मेधा ने एक बार फिर से सफलता के परचम लहराए है। हाईस्कूल, इंटर, पीएमटी और आईआईटी के बाद सीपीएमटी में भी टाप टेन की श्रीणी में यहां के छह टापरों भानु प्रताप, लोकेश अग्रवाल, समग्र अग्रवाल, उदय प्रताप यादव, कुतबुद्दीन और आनंद कुमार के नाम शामिल है।
इनमें से अधिक टापर ग्रामीण पृष्ठ भूमि के प्रतिभाशाली छात्र हैं। परीक्षा में मुजफ्फर नगर की ईशा सिंह ने 187 अंक पाकर प्रथम रैंक हासिल की जबकि उससे दो अंक पीछे रहे भानु प्रताप को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। तीसरी रैंक बरेली की दिव्या अग्रवाल ने 184 अंको के साथ और चौथी रैंक नगर के लोकेश प्रताप ने 183 अंको के साथ हासिल की है। बताते चले की लोकेश प्रताप ने आल इंडिया पीएमटी टेस्टे में पूरे देश में टाप किया था जबकि सीपीएमटी में टापर रही ईशा सिंह की तीसरी रैंक आई थी। परीक्षा परिणाम सोमवार की शाम को घोषित किये गए। सीएसजेएम सूत्रों ने बताया कि परिणाम तय तारीख से एक दिन पहले ही घोषित कर दिए गए।
छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्याल ( सीएसजेएम) ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा के समन्वयक प्रोफेसर नंद लाल यादव ने बाताया कि कुल 62319 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 31245 छात्र उत्तीर्ण हुए है। परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले भानु ने यूपी बोर्ड से 66.4 अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह नगर परिक्षेत्र से लगे चंदौली का निवासी है। भानु के पिता नहीं इसलिए वहीं अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाता है।
अभावों के चलते बड़ी मेहनत और लगन से उसने यह सफलता हासिल की है। चौथे स्थान पर रहे नगर के लोकेश अग्रवाल के पिता डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और बेटा सर्जन बनना चाहता है। लोकेश का कहना है कि दोनों ही परिक्षाओं में उसने अपने माता-पिता की आशीर्वाद से सफलता हासिल की है।
वहीं छठवें रैंक हासिल करने वाले समग्र अग्रवाल के पिता वी. बी अग्रवाल व मां प्रतिभा अग्रवाल भी पेशे से डॉक्टर हैं। समग्र का भाई भी कानपुर मेडिकल कालेज से एमबीबीएस कर रहा है। समग्र का परिवार मूल रूप से मोठ (झांसी) का रहने वाला है। समग्र ने इसी वर्ष जयपुरिया से आईएससी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 93.5 अंको के साथ पास की है(dainik Bhaskar,Kanpur,16.6.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।