मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 जून 2010

377 महिलाएं भर्ती होंगी चंडीगढ़ पुलिस में

चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन अपने बेड़े में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है। संभावना है निकट भविष्य में 377 महिलाओं की भर्ती की जाएगी। अभी शहर की सुरक्षा का जिम्मा 5788 जवानों के कंधो पर है। इनमें 405 महिला पुलिसकर्मी हैं।

यही जवान वीआईपी सिक्योरिटी में भी लगे होते हैं। चंडीगढ़ पुलिस में इस समय 11 इंस्पेक्टर, 17 सब इंस्पेक्टर, 7 एडिशनल सब इंस्पेक्टर, 13 हेड कांस्टेबल और 405 कांस्टेबल महिलाएं हैं। आईआरवी में जवानों की तादाद 923 है। इनमें 132 महिलाएं हैं। एसपी (आपरेशन व ट्रेनिंग) आरएस घुम्मन का कहान है कि पुरुष—महिला अनुपात में संतुलन के लिए महिलाओं की भर्ती जरूर होगी। इसमें कुछ समय लगेगा(Dainik Bhaskar, Chandigarh, 16.6.2010) ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।