चौधरी चरण सिंह विवि व सम्बद्ध कालेजों में प्रवेश से वंचित होने वाले छात्र-छात्राओं को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। उन्हें प्रवेश देने के लिए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि का विकल्प खुला रहेगा। वहीं, इस बार 13 नये डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सो में भी प्रवेश का मौका उन्हें मिलेगा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि इलाहाबाद ने आगामी सत्र-10-11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि की वेबसाइट से अब फार्म डाउनलोड किये जा सकते हैं। जबकि प्रवेश विवरणिका (प्रॉस्पेक्टस) 15 जुलाई के बाद सभी स्टडी सेंटर पर पहुंचेगी। इनमें मेरठ का इस्माईल नेशनल पीजी कालेज बुढ़ाना गेट स्टडी सेंटर भी शामिल है। टंडन मुक्त विवि इलाहाबाद के प्रवेश प्रभारी डा. गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस बार विवि ने नये सत्र से 15 नये कोर्स प्रस्तावित किये थे, लेकिन इस बार 13 कोर्स ही अब शुरू हो रहे हैं। इनमें तीन डिप्लोमा कोर्स हैं और बाकी सर्टिफिकेट कोर्स हैं। उन्होंने बताया कि नये सत्र से प्रारंभ होने वाले कोर्सो में मुख्य रूप से पीजी डिप्लोमा इन सोशल वर्क और पीजी डिप्लोमा इन ई-बिजनेस आदि हैं। जबकि सर्टिफिकेट कोर्स में ई-बिजनेस, एजुकेशन टेस्टिंग आदि शामिल हैं। डा. द्विवेदी ने बताया कि इस बार मुक्त विवि छात्रों से प्रवेश, परीक्षा और डिग्री का शुल्क अलग-अलग लेने की बजाय एक साथ प्रवेश के समय ही ले लेगा। अभी तक यह तीनों अलग लिया जाता रहा है। इसके साथ ही पीजी डीजेएमसी व एमजेएमसी में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस अलग न होकर एक ही होगी। उनसे 4 हजार रुपये फीस ली जाएगी। वार्षिक आधार पर संचालित कोर्स विवि के वार्षिक आधार पर संचालित कोर्सो में स्नातक स्तर पर बीए, बीकाम, बीए टूरिज्म, बीएससी, बीबीएसडब्ल्यू व यूजीएसएससी शामिल हैं। वहीं पीजी कोर्सो में एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, सांख्यिकी, दर्शन शास्त्र, संस्कृत व सोशल वर्क, एमकाम व एमएससी बायो केमेस्टी व स्टेटिक्स हैं। पीजीडीटी, पीजीडीसीडब्लूएम तथा पीजीडीईए समेत अन्य पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम हैं। सेमेस्टर प्रणाली वाले कोर्स विवि के सेमेस्टर प्रणाली वाली कोर्स में स्नातक स्तर पर बीसीए, बीबीए, बी एलआईएस, बीएड दो वर्षीय व बीएड स्पेशल दो वर्षीय शामिल हैं।पीजी में एमएलआईएस, एमजे, एमबीए, एमसीए व एमसीएस हैं। पीजीडीजेएमसी, पीजीडी एफएम, पीजीडी आईएमबी, पीजीडी एमएम, पीजी डीपीएम, पीजी डीएचआरडी, पीजी डीसीए व पीजी पीडी शामिल हैं। डिप्लोमा कोर्स में डीआईसी, डीसीओएम व डीआईएचटी, डीएएसटीएम व डीआईबी शामिल हैं। इस्माईल कालेज में वायवा आज इस्माईल पीजी कालेज में चल रहे उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विवि के विभिन्न कोर्स के वायवा पांच जुलाई से शुरू होंगे। स्टडी सेंटर की समन्वयक डा. शिवाली अग्रवाल ने बताया कि डीएचईएन का वायवा पांच जुलाई को सुबह नौ बजे से होगा। एमएलआईएस, पीजीडीजेएमसी व एमजेएमसी का वायवा आठ को सुबह नौ बजे से होगा(दैनिक जागरण,मेरठ,5.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।