मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 जुलाई 2010

30 तक ले सकते हैं इग्नू में दाखिला

इंदिरा गांधी ओपन नेशनल यूनिवर्सिटी (इग्नू) द्वारा विलंब शुल्क सहित दाखिला कराने की अंतिम तिथि को 30 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा व डिप्लोमा कार्यक्रमों में 200 रुपए विलंब शुल्क सहित 30 जुलाई तक दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इस तारीख को बढ़ाया गया है। कई छात्र-छात्राओं के रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुए हैं, ऐसे में वह भी 30 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। हालांकि अध्ययन अवधि को ध्यान में रखते हुए सर्टिफिकेट कोर्सेस की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई है। इग्नू अलीगढ़ केंद्र के अधीन आने वाले सभी 14 जिलों के स्टडी सेंटर में प्रवेश फार्म उपलब्ध होंगे। बीएड व एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा हेतु फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई रहेगी। इससे पूर्व भी इग्नू द्वारा दाखिला तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून की गई थी(दैनिक जागरण,मेरठ,5.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।