मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 जुलाई 2010

बीआईटी सिंदरी में दाखिला 26 से

धनबाद स्थित बीआईटी, सिंदरी में 26 से 29 जुलाई तक दाखिला होगा। इसके तहत 26 जुलाई को मैकेनिकल इंजीनियिरिंग व माइनिंग, 27 जुलाई को इलेक्टि्रकल व इलेक्ट्रानिक कम्युनिकेशन, 28 जुलाई को केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस व आईटी तथा 29 जुलाई को मेटालर्जिकल, सिविल व प्रोडक्शन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में दाखिला होगा। ज्ञात हो संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा झारखंड कंबाइंड में उत्तीर्ण इंजीनियरिंग में दाखिला लेनेवाले की काउंसलिंग जारी है। तीन दिनों की काउंसलिंग में सामान्य कोटा की सीटें खत्म हो चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीटें आवंटित होने के बाद बीआईटी सिंदरी में दाखिले के लिए पहले सेमेस्टर के फीस के रूप में 2,205 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट निदेशक, बीआईटी सिंदरी के नाम जमा करना होगा। एससी व एसटी के लिए यह राशि मात्र 1,430 रुपये है। इसके अलावा तीन हजार रुपये का होस्टल मेंटेनेंस फंड व 1,200 रुपये बिजली के लिए देने होंगे। इधर, विनोबा भावे विश्र्वविद्यालय द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी, हजारीबाग में दाखिला 27 से 29 जुलाई के बीच होगा। इस संस्थान में वार्षिक फीस 51,000 रुपये, काशन मनी 5,000 रुपये तथा अन्य फीस 2,500 रुपये निर्धारित हैं। लेकिन पहले सेमेस्टर में दाखिले के लिए छात्रों को 48,500 का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। ज्ञात हो कि छात्रों से सीट आवंटन के बाद 10 हजार रुपये काउंसलिंग के दौरान ही ले लिया जा रहा है(दैनिक जागरण,रांची,6.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।