इसी महीने के दूसरे सप्ताह में पीईटी काउंसिलिंग की शरूआत होने वाली है। इसके लिए मंगलवार या बुधवार को तकनीकी संचालनालय द्वारा विज्ञापन जारी किया जाएगा। विज्ञापन में ही सभी तरह की जानकारियां विद्यार्थियों को दी जाएंगी। पीईटी के प्रभारी एमआर खान ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं।
प्रदेश के कई जगहों पर काउंसिलिंग सेंटर बनाए गए हैं। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार निकटम सेंटर पर काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि इस बार से जीरो कट ऑफ वाले मामले को रोक दिया गया है।
इस सत्र में सभी छात्रों के आवेदन पर विचार किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि संचालनालय के प्रस्ताव पर निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों ने जबरदस्त दबाव बनाया, जिसके कारण इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसे अब अगले सत्र से लागू किए जाने की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही है(दैनिक भास्कर,रायपुर,6.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।