मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

सहारनपुरःमदरसों के छात्रों को तोहफा

सहारनपुर जिले के अल्पसंख्यक छात्रों को अब शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ भी मिल सकेगा। इसके लिए शासन ने सभी मदरसों में यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ केवल अनुसूचित जाति व आरक्षित वर्ग के छात्रों को मिल रहा था। इस योजना का लाभ मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को भी मिलेगा। जिले भर में अरबी फारसी मदरसा बोर्ड से करीब 250 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। अब इन मदरसों के छात्रों की शिक्षा में धन की कमी आड़े न आए इसके लिए शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था लागू की जा रही है। खास बात यह है कि यह शुल्क प्रतिपूर्ति पुराने मानकों के आधार पर ही इन छात्रों को मिलेगी। हालांकि मदरसों व अल्पसंख्यक के छात्रों को यह शुल्क प्रतिपूर्ति जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से दी जाएगी। इसके लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है। यानि कि जितने भी छात्र होंगे सभी को शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाएगा। जिन अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है उनके बच्चों को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। यानि कि 11 से लेकर इंजीनियरिंग, बीए, बीएससी, बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए व मेडिकल आदि कक्षा के छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति मिलेगी(दैनिक जागरण,सहारनपुर,28.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।