मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालयःकालेजों में सीटें बढ़ने से असमंजस

चौधरी चरण सिंह विवि के सोमवार में देर रात जारी किये गये आदेश से डिग्री कालेजों में सीटें बढ़ने से असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी है। उधर, हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने राहत की भी सांस ली है। डीएन पीजी कालेज में विवि ने पहले बीकॉम में कुल तीन सौ व बीएससी में 420 सीटें थीं। अब दोनों में ही आदेश जारी होने के बाद 180-180 सीटें और बढ़ गयी हैं। इससे कालेज-प्रशासन के समक्ष असमंजस की स्थिति हो गयी है। क्योंकि इन सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी करनी है। वह इन प्रवेश के लिए पहले मेरिट आदि जारी करेगा। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेगा। सबसे अधिक समस्या यह है कि तीन-तीन सेक्सन की सीटों को बढ़ाने पर शिक्षकों की व्यवस्था कालेज में कैसे होगी? कालेज के चीफ प्रोक्टर डा. बीएस यादव ने विवि के आदेश के बाद 180-180 सीटें बढ़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन से वार्ता कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसी तरह मेरठ कालेज में भी पहले बीकाम में 360 सीटें थी। अब आदेश के बाद यह 480 हो गयी हैं। कालेज प्रशासन इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि कैसे वह 31 जुलाई तक अब प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करे(दैनिक जागरण,मेरठ,28.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।