दिल्ली विश्वविद्यालय में दो लिस्ट जारी होने के बाद एससी, एसटी छात्रों को फेस टू फेस दाखिला मिलेगा। प्रशासन ने इसके लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। फेस टू फेस में उन्हीं छात्रों के दाखिले पर विचार होगा जिन्हें दो लिस्ट जारी होने के बाद भी मौका नहीं मिला है।
विश्वविद्यालय में फेस टू फेस का पहला दौर ८ जुलाई से शुरू होगा। इसमें एसटी वर्ग के सभी छात्रों को बुलाया जाएगा। नौ जुलाई को एससी वर्ग का दाखिला शुरू होगा। इस दिन ७५ और उससे ऊपर के अंक वाले छात्रों को बुलाया गया है। ७० से ७५ फीसदी अंक के बीच वाले छात्र को शनिवार १० जुलाई को बुलाया गया है। ६५ से ७० फीसदी के बीच वाले छात्रों को १२ जुलाई को बुलाया गया है। १३ जुलाई को ६०-६५ फीसदी का है। १४ जुलाई को इन छात्रों की लिस्ट आर्ट्स फैकल्टी में लगेगी। इस लिस्ट के आधार पर इन्हें तीन दिनों के अंदर दाखिला लेना होगा।
६० से ५० फीसदी अंक वाले छात्रों की काउंसलिंग २० जुलाई से २२ जुलाई के बीच रखी गई है। इनकी लिस्ट २३ जुलाई को लगाई जाएगी। ३० जुलाई से २ अगस्त तक ४० फीसदी से ५० फीसदी अंक वाले छात्रों की काउंसलिंग होगी। डिप्टी डीन गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि फेस टू फेस में आरक्षित वर्ग के लिए उपलब्ध सीटों पर उन्हीं छात्रों के दाखिले पर विचार होगा जिन्हें दो लिस्ट में दाखिले का मौका नहीं मिला है(नई दुनिया,दिल्ली,4.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।