मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 जुलाई 2010

अब नया वेतनमान लेने की तिथि चुनेंगे कर्मचारी

केन्द्र सरकार के 55 लाख कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत नया वेतनमान लेने की नई तिथि चुन सकेंगे। केन्द्र सरकार ने नया वेतनमान लेने के लिए आधार तिथि चुनने के संबंध में दिसंबर तक का समय दिया है। इससे पहले केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के पास यह विकल्प नहीं था, क्योंकि सरकार ने नया वेतनमान लागू करने के लिए एक जनवरी, 2006 को कट-ऑफ तिथि के तौर पर निर्धारित किया था। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने नियमों में फेरबदल किया है। छठे वेतन आयोग ने पूर्व संशोधित मूल वेतन, विभिन्न वेतन बैंडों एवं ग्रेड में समायोजन के लिए 40 प्रतिशत की वृद्धि की सिफारिश की थी(दैनिक जागरण,दिल्ली,6.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।