मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

27 जुलाई 2010

अगस्त में हो सकते हैं डूसू चुनाव

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव अगस्त के आखिरी सप्ताह तक करा लिए जाएंगे। यह संकेत अधिकारियों ने छात्र संगठन के प्रतिनिधियों को दिया है। एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव पर कुलपति प्रो दीपक पेंटल से मुलाकात की। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने इस बार नए कैलेंडर में छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम का जिक्र नहीं किया था। इसलिए एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलने गया। इसमें डूसू उपाध्यक्ष कृति वढेरा, प्रदेश मंत्री आशुतोष और प्रांत मंत्री योगेश पयासी भी शामिल थे।

आशुतोष ने बताया कि कुलपति प्रो पेंटल ने इस बार चुनाव अगस्त के आखिरी सप्ताह तक कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने छात्रनेताओं की इन मांगों पर अमल का आश्वासन दिया। हालांकि चुनाव कब और कितने दिनों में संपन्न होगा इसका ब्योरा कुलपति ने नहीं दिया। समझा जा रहा है कि खेलों के मद्देनजर अगस्त में ही करा लिए जाएंगे(नई दुनिया,दिल्ली,27.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।